सीधी/कुसमी। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कुसमी क्षेत्र के पौड़ी के पास स्थित चमरौही नदी में भी बारिश के बाद पानी का तेज बहाव देखने को मिला। इसी दौरान ददरी से कुसमी होते हुए सीधी की ओर जा रही एक सफेद रंग की यात्री बस को चालक द्वारा उफनती नदी के पुल से निकालने का प्रयास किया गया।बताया जा रहा है कि सड़क की खराब स्थिति और नदी में तेज बहाव के कारण बस पुल के बीच में ही फंस गई। बस के नदी के बीच फंसते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए यात्रियों ने बस से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर पहुंचकर अपनी जान बचाई।लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नालियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वाहन चालकों से अपील की है कि उफनती नदियों-नालों और पुलों पर पानी का तेज बहाव होने के दौरान जोखिम लेकर आवागमन न करें। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नरसिंहगढ़ के पास यात्री बस पलटी, 20 से अधिक घायल स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक की घोषणा, एसपी धर्मवीर सिंह का चयन