इंदौर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संस्कारों की पाठशाला KinderBuds School के प्रांगण में भव्य देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम निदेशक डॉ. धीरज हासीजा एवं प्राचार्य डॉ. दीपिका हासीजा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जिए सिंधु समूह के अध्यक्ष एवं श्री प्रकाश राजदेव की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार की ओर से निदेशक एवं प्राचार्य ने अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। बच्चे स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे और उनके प्रेरणादायी नारों एवं विचारों को मंच पर प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रसिद्ध उद्घोष “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” सहित स्वतंत्रता आंदोलन के अन्य महानायकों के विचारों को भी प्रस्तुत किया। “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” जैसे ऐतिहासिक उद्घोषों से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।राष्ट्र प्रथम का दिया संदेशमुख्य अतिथि श्री प्रकाश राजदेव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय के जीवन में राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों, अनुशासन और जिम्मेदारियों के महत्व से अवगत कराया।विद्यालय के निदेशक डॉ. धीरज हासीजा एवं प्राचार्य डॉ. दीपिका हासीजा ने कहा कि देश को राजनीतिक स्वतंत्रता मिल चुकी है, लेकिन नई पीढ़ी को तकनीकी प्रभाव, मानसिक तनाव, नकारात्मक सोच और अन्य चुनौतियों से मुक्त करने की दिशा में भी प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन, स्वतंत्र विचार और मजबूत चरित्र ही स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को सार्थक करते हैं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का संकल्प है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, मानसिक स्वास्थ्य और मानवीय मूल्यों से जोड़ना है।कार्यक्रम के अंत में अपूर्वा सहस्रबुद्धे ने अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।नन्हे कदमों में राष्ट्रप्रेम, नन्हे हृदयों में हिंदुस्तान।वंदे मातरम् • जय हिंद • जय भारत Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक की घोषणा, एसपी धर्मवीर सिंह का चयन महिदपुर में हफ्ता वसूली के आरोप में तीन आदतन अपराधी गिरफ्तार