मर्सिडीज कार में कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के तीन मामलों में चार आरोपियों को पकड़ा, चरस तस्करी के फरार आरोपी की भी गिरफ्तारी इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इंदौर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने मर्सिडीज कार से कोकीन बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया, वहीं क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामलों में चार आरोपियों को पकड़ा है। इसके अलावा चरस तस्करी के पुराने मामले में फरार चल रहे एक सह-आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। मर्सिडीज कार से मिली कोकीन, युवक गिरफ्तार जूनी इंदौर थाना पुलिस को 5 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धोबी घाट करबला मैदान पर लाल रंग की मर्सिडीज कार क्रमांक MP 09 CW 7000 में एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन और युवक की तलाशी ली। इस दौरान 2.20 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने ड्रग टेस्टिंग किट से जांच कर मादक पदार्थ की पुष्टि की। मामले में 23 वर्षीय कल्प काकरिया निवासी शांति निकेतन, बिचौली हप्सी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मर्सिडीज कार भी जब्त की है। 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ अमन गिरफ्तार क्राइम ब्रांच ने कृषि महाविद्यालय के सामने विहंग मार्ग पर चेकिंग के दौरान अमन उर्फ लल्ला सिंगार (25) निवासी मूसाखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के पुराने मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज कर ड्रग्स सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ शुरू की है। चरस तस्करी का फरार सह-आरोपी पकड़ा क्राइम ब्रांच ने 2.241 किलोग्राम चरस तस्करी के पुराने मामले में फरार चल रहे अजीम उर्फ अज्जू (26) निवासी चंदन नगर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने सितंबर 2025 में साकिर हुसैन को चरस के साथ गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान अजीम की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से वह फरार था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा। जब्त चरस की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। प्रकरण में NDPS एक्ट की धारा 8/29 का इजाफा किया गया है। रतलाम के दो युवक 55.61 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर सर्विस रोड स्थित पिलर नंबर P-213 के पास से रतलाम निवासी आमीन मंसूरी (30) और समीर कुरैशी (20) को गिरफ्तार किया है। दोनों बिना नंबर की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले थे। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में टंगे बैग से 55.61 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 187/2026, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों से इंदौर में ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में 195 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 9 नवंबर 2026 तक क्राइम ब्रांच इंदौर ने NDPS एक्ट के तहत 88 प्रकरण दर्ज कर 195 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 3.46557 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 36.52 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 426.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 4 करोड़ 48 लाख 37 हजार रुपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क और सप्लायरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध बालू उत्खनन में अतरैला थाना प्रभारी पर संरक्षण का आरोप! जोन्हा और कोनी टमस नदी घाट पर अवैध बालू उत्खनन जारी विपक्ष की दिल्ली रैली और खिसियाकर खंभा नोचती भीगी बिल्ली