इंदौर। प्रदीप चौधरी। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के मामले में पिछले वर्ष गिरफ्तार हुआ आरोपी अब 12 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर केस में भी मुख्य आरोपी निकला है। खजराना पुलिस ने वर्ष 2015 में 17 वर्षीय कृष्णा की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जमानत पर बाहर आने के बाद पुराने साथी से विवाद के दौरान आरोपी ने करीब 12 साल पहले की हत्या का जिक्र किया था, जिसके बाद पुलिस को मामले की अहम कड़ी मिली। 17 अप्रैल 2015 को खजराना थाना क्षेत्र में खजराना बायपास के पास 17 वर्षीय कृष्णा का शव मिला था। हत्या का प्रकरण दर्ज होने के बावजूद आरोपी अज्ञात थे और मामला ब्लाइंड मर्डर की फाइल में चला गया था।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुआ अकील उर्फ नाईट्रा इस हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने अकील और उसके साथी आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने कृष्णा की हत्या में शामिल होना स्वीकार किया। मामले का तीसरा आरोपी परवेज बताया गया है, जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है।पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने कृष्णा से मोटरसाइकिल पर लिफ्ट ली और उसे खजराना बायपास के सुनसान इलाके में ले गए। वहां नशा करने के बाद आरोपियों ने कृष्णा से सोने का लॉकेट, चांदी की चेन-पेंडल और नगदी लूट ली। विरोध करने पर अकील ने कथित तौर पर कृष्णा के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।वारदात के बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल सहित अन्य साक्ष्यों को जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों से लूटे गए सामान और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।पुलिस के अनुसार, अकील के खिलाफ हत्या और लूट सहित 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि आरिफ के खिलाफ तीन गंभीर अपराध दर्ज बताए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भजन संध्या के विवाद में युवक की हत्या, चार मुख्य आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर मंदिर जा रही महिला से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई चेन और बाइक बरामद