इंदौर। प्रदीप चौधरी। एरोड्रम थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को महिला से हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, महिला जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एरोड्रम पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने पीयूष जैन और हिमांशु को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चेन स्नेचिंग की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली।पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चेन स्नेचिंग सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, पीयूष जैन एरोड्रम थाना क्षेत्र का रहने वाला है और थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। कुछ समय से वह शाजापुर में सक्रिय था, जहां उसकी मुलाकात हिमांशु से हुई थी।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 12 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ का आरोपी निकला मुख्य आरोपी स्वतंत्रता दिवस से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा का रियल टाइम टेस्ट, हाई-लेवल एंटी-टेरर मॉक ड्रिल