इंदौर। प्रदीप चौधरी।। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर इंदौर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हाई-लेवल एंटी-टेरर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। संयुक्त अभ्यास में CISF, BSF, इंदौर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के जरिए किसी भी आतंकी खतरे या आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया। मॉक ड्रिल के दौरान एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध घुसपैठ और आतंकी हमले जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही CISF की क्विक रिस्पॉन्स टीम, BSF के जवानों और स्थानीय पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए एयरपोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया। निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संयुक्त रेस्क्यू और काउंटर ऑपरेशन चलाया गया।अभ्यास के दौरान संदिग्धों से निपटने की कार्रवाई के साथ बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन विभाग और चिकित्सा दल को भी सक्रिय किया गया। अधिकारियों ने इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के रिस्पॉन्स टाइम, संचार व्यवस्था और आपसी समन्वय की प्रभावशीलता को परखा।मॉक ड्रिल के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के दौरान एयरपोर्ट पर किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को और पुख्ता करना है।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों एवं आमजन से सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा सुरक्षाकर्मियों को देने की अपील की गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंदिर जा रही महिला से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई चेन और बाइक बरामद MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी