भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम सामने आने के बाद विद्यार्थियों को अब विषयवार तैयारी और रिवीजन के लिए स्पष्ट शेड्यूल मिल गया है।जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक चलेंगी।परीक्षा की तारीखें जारी होने के बाद विद्यार्थी विषयवार पेपर की तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ नियमित रिवीजन, मॉडल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने की सलाह दी जा रही है।माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी टाइम-टेबल के अनुसार विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का विषयवार टाइम-टेबल तैयार कर परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्वतंत्रता दिवस से पहले इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा का रियल टाइम टेस्ट, हाई-लेवल एंटी-टेरर मॉक ड्रिल इंदौर जीपीओ से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम और एकता का दिया संदेश