इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश पिता मनोहर लाल तंवर (49) निवासी समाजवादी इंद्रानगर, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकिंग का काम करता है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अपराध क्रमांक 174/2025 में पूर्व में आरोपी चिराग पिता यशवीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.10 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.10 लाख रुपए है। इसके अलावा एक होंडा एक्टिवा भी जब्त की गई थी। विवेचना के दौरान राकेश की संलिप्तता सामने आई थी और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे MD ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राकेश के खिलाफ वर्ष 2004 से 2024 तक इंदौर के विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, अवैध वसूली, हथियार अधिनियम, हत्या के प्रयास, हत्या सहित अन्य धाराओं में कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं। वर्ष 2024 में भी उसके खिलाफ थाना बाणगंगा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज होना बताया गया है। 54 मामलों में 117 आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक NDPS एक्ट के तहत 54 प्रकरणों में 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में करीब 2.38 किलोग्राम MD ड्रग्स, 28.33 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित अन्य सामग्री व वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.96 करोड़ रुपए है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शुभारंभ, अधिकारी बस से पहुंचे अंबा चंदन गांव 10 अगस्त को जबलपुर के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश