कमिश्नर, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने जनकल्याण शिविर का लिया जायजाइंदौर, 7 अगस्त। प्रदीप चौधरी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को इंदौर जिले में अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त भास्कर लक्षकार, कलेक्टर शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर कार्यालय परिसर से एक साथ बस में सवार होकर ग्राम अंबा चंदन के लिए रवाना हुए।अभियान के तहत अधिकारी ग्राम अंबा चंदन पहुंचकर आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा विभागीय सेवाओं को लोगों के द्वार तक उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही आवेदनों का निराकरण भी करेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 उपायुक्त बने अपर आयुक्त 12 साल पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाला फरार आरोपी MD ड्रग्स मामले में गिरफ्तार