इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में चोरी के वाहनों की कटिंग किए जाने की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने स्क्रैप कारोबारी अल्ताफ अंसारी के गोदाम पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोदाम में चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स अलग किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गोदाम में मौजूद वाहनों और वहां रखे वाहन पार्ट्स की जांच शुरू की। टीम द्वारा कटिंग किए जा रहे वाहनों के पार्ट्स के साथ उनके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा वाहनों के इंजन और चेसिस नंबरों का रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को आशंका है कि चोरी के वाहनों को यहां काटकर उनके अलग-अलग पार्ट्स बेचने का काम किया जा सकता है। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति क्राइम ब्रांच की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि जांच में चोरी के वाहनों की कटिंग और उनके पार्ट्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस टीम गोदाम में मौजूद वाहनों और अन्य सामान की बारीकी से जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर 7 लाख की लूट, वकील समेत छह आरोपी गिरफ्तार इंदौर का 69वां ग्रीन कॉरिडोर: एक परिवार के संकल्प से कई जिंदगियों को मिली नई उम्मीद