फरार आरोपी शाहिद मंसूरी दबोचा, हीरानगर पुलिस ने 10.28 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को पकड़ाइंदौर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और हीरानगर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में अवैध मादक पदार्थ बरामद कर आरोपियों से तस्करी के नेटवर्क और सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शाहिद मंसूरी (26) निवासी फिरदौस नगर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में आरोपी अल्फेज खान से 11.4 ग्राम एमडी ड्रग, जिसकी कीमत करीब 1.10 लाख रुपये बताई गई थी, बरामद की गई थी। विवेचना के दौरान शाहिद की संलिप्तता सामने आने पर उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।वहीं, हीरानगर पुलिस ने बीमा अस्पताल के पास घेराबंदी कर अनिकेत उर्फ छोटू बरबेले निवासी अंजनी नगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.28 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।क्राइम ब्रांच के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 54 मामलों में 116 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में एमडी ड्रग, ब्राउन शुगर, गांजा, भांग, कोकीन, अवैध हथियार तथा वाहनों सहित करीब 2.96 करोड़ रुपये का मशरुका जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के शिकार लोगों को लौटाए 4.75 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 उपायुक्त बने अपर आयुक्त