सोनीपत। प्रदीप चौधरी। हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में रह रहे 74 वर्षीय कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता का निधन हो गया। आश्रम प्रबंधन के अनुसार, उनके निधन की सूचना तीनों बेटियों को दी गई, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों और दूरी का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार में आने में असमर्थता जताई। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया वीडियो कॉल के माध्यम से पूरी कराई गई। आश्रम संचालक आनंद कुमार ने बताया कि शिवचरण गुप्ता पिछले तीन वर्षों से वृद्धाश्रम में रह रहे थे। उनकी पत्नी का भी दो वर्ष पहले इसी आश्रम में निधन हो गया था। सूचना मिलने पर बेटियों ने अंतिम संस्कार के लिए 5,100 रुपये ऑनलाइन भेजे और सोनीपत में ही अंतिम संस्कार करने का अनुरोध किया। आश्रम के अनुसार, मुखाग्नि और अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया वीडियो कॉल पर दिखाई गई।आश्रम प्रबंधन का कहना है कि अंतिम संस्कार के दौरान बेटियों ने प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी ली और वीडियो भेजने का अनुरोध किया। वहीं, अस्थियां ले जाने के संबंध में भी उन्होंने तत्काल आने में असमर्थता जताई।हालांकि, जीवन के अंतिम क्षणों में भी शिवचरण गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने पूर्व में नेत्रदान का संकल्प लिया था। निधन के बाद चिकित्सकों की टीम ने उनके दोनों नेत्र सुरक्षित निकाले, जिससे दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।कभी बड़े कपड़ा व्यापारी थे शिवचरणजानकारी के अनुसार, शिवचरण गुप्ता महाराष्ट्र के मुंबई में कपड़ा व्यवसाय से जुड़े थे। व्यापार में भारी नुकसान के बाद उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। बाद में वे पत्नी के साथ सोनीपत के वृद्धाश्रम में रहने लगे। पत्नी के निधन के बाद वे अकेले ही आश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे थे।आश्रम संचालक ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें पेट में संक्रमण की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया। सोमवार रात भोजन करने के बाद वे सो गए और मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया।संस्था करेगी अस्थियों का विसर्जनबेटियों के समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण समाज कल्याण शिक्षा समिति ने स्वयं सभी धार्मिक संस्कार पूरे करने का निर्णय लिया है। संस्था ने बताया कि शिवचरण गुप्ता की अस्थियों का गंगा में विधिवत विसर्जन भी संस्था के प्रतिनिधि ही करेंगे।इस घटना ने बुजुर्गों की देखभाल, पारिवारिक जिम्मेदारियों और बदलते सामाजिक मूल्यों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन असम के हैलाकांडी में दर्दनाक वारदात: 15 वर्षीय किशोरी के साथ बर्बरता, दुष्कर्म के बाद हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार सहायक शिक्षक पर शा.पूर्व मा.वि.कुशमैदा में अतिक्रमण करने का लगा आरोप! अतिक्रमण के बजह से कमरों में भरता है पानी, शिक्षण कार्य हो रहा प्रभावित