3 जर्जर कमरों में 11 कक्षाओं का संचालन, शिकायत पर विभाग मौन

विद्यालय प्रवंधन ने जिला कलेक्टर सहित संबंधित विभाग से की शिकायत

अभी तक अतिक्रमण पर नही हुई कार्यवाही

कुशमैदा रीवा। मामला रीवा जिले के जवा जनपद शिक्षा केन्द्र अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक वि‌द्यालय कुशमैदा से सामने आया है। जहा पर विभागीय उदासीनता के चलते मात्र 3 जर्जर कमरों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक यानी की 11 कक्षाएं संचालित हो रही है। विद्यालय में कुल छात्र संख्या 235 है। जो 11 कक्षाओं का शिक्षण का कार्य मात्र तीन कमरों में पूर्ण करना विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत चुनौती भरा कार्य है।

माध्यमिक विद्यालय का भवन वर्ष 1992-93 में निर्मित किया गया था। जो ध्वस्त होने की कगार में है छत से पानी गिरने से दो बार पूरे छत की ढलाई की जा चुकी है लेकिन फिर भी पानी  छत से नीचे गिरता है दीवार जर्जर हो गयी है।

इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने शासकीय हाईस्कूल कोनिया कला के सहायक शिक्षक संतोष कुमार सोनकर पिता नोलई प्रसाद सोनकर एवं पवन कुमार सोनकर पिता संतोष कुमार सोनकर ग्राम कुशमैदा के ऊपर आरोप लगाए थे कि इनके द्वारा दिनांक 08/03/2025 को बालिका शौचालय के दीवार एवं दरवाजा तोड़कर बालिका शौचालय एवं रसोई घर सहित पीछे तरफ की सम्पूर्ण जमीन को अपने कब्जे में कर लिया गया है तथा वि‌द्यालय के पीछे तरफ रखी पानी की टंकी (300 लीटर) सप्लाई पाइप, हैंड वॉश, रेलिंग पाइप, तार केबल (200 मीटर) एवं दरवाजा सहित समस्त सामग्री भी चोरी कर लिया गया है जिसकी लिखित सूचना थाना प्रभारी जवा, एसडीएम जवा, तहसीलदार जवा, पुलिस अधीक्षक रीवा एवं कलेक्टर रीवा को दी गई थी लेकिन चोरी एवं अतिक्रमण हटाने पर कोई कार्यवाही नही हुई है।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अतिक्रमण नही हटने से पानी निकासी बन्द है अब बरसात का पानी बाहर न जाकर तीनो कमरों में भरता रहता है। बच्चे स्कूल आते है शिक्षक आते है लेकिन पानी भरे होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है लगातार सम्बंधित बिभाग को जानकारी वीडियो फ़ोटो एवं आवेदन पत्र के माध्यम से दे रहे है।

इसके पहले जिला कलेक्टर रीवा, जिला पंचायत सीईओ रीवा, जवा एसडीएम, जवा तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ जवा, जिला शिक्षा अधिकारी रीवा, डीपीसी रीवा, जवा बीइओ, जवा बीआरसीसी को आवेदन दिया गया है इसके बाबजूद भी किसी के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading