इंदौर। प्रदीप चौधरी। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर कथित अवैध वसूली और पुलिसकर्मी से जुड़े विवाद के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने जिला बदर बदमाश महेश टोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शराब दुकान के सेल्समैन को धमकाकर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध वसूली के साथ जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने की धाराओं में भी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित शराब दुकान के सेल्समैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि महेश टोपी अपनी पत्नी के साथ दुकान पर पहुंचा और धमकाकर पैसों की मांग की। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल तन्मय सिंह तोमर मौके पर पहुंचे थे, जहां उनका सेल्समैन से विवाद हो गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।जांच के दौरान पुलिस ने महेश टोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले से जिला बदर घोषित था, इसके बावजूद वह शहर की सीमा में घूम रहा था। इस कारण उसके खिलाफ जिला बदर आदेश के उल्लंघन का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।इधर, मामले में हेड कांस्टेबल तन्मय सिंह तोमर की भूमिका की भी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उनके पास दिखाई गई सरकारी पिस्टल सहित पूरे घटनाक्रम की जांच एसीपी शिवेंद्र जोशी को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 80 परियोजना अधिकारी बने सहायक संचालक महलारगंज पुलिस ने लाखों की शराब से भरा आयशर वाहन पकड़ा, चालक हिरासत में