केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी, किसानों को मिलती रहेगी आय सहायतानई दिल्ली। प्रदीप चौधरी। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इस योजना के संचालन पर लगभग 3.15 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का फैसला लिया गया है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है। सरकार का कहना है कि योजना का विस्तार किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।केंद्र सरकार का मानना है कि इस योजना से देश के करोड़ों किसान परिवारों को लगातार लाभ मिलता रहेगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, शराब के विवाद में हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार प्रेस सेवा पोर्टल पर वार्षिक विवरणी दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा अवसर