भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में राहगीरों को पुलिसकर्मी बनकर डराते थे; पूछताछ में खुली पोलभोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर राहगीरों से वसूली करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमान खान और कार्तिक मिश्रा (एलएलबी छात्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने अमान खान के कब्जे से एक नकली पिस्टल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सिविल ड्रेस में चौराहे पर वाहनों को रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते थे। हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने का डर दिखाकर वे राहगीरों से रुपये वसूलने का प्रयास करते थे।रात करीब 9:30 बजे स्थानीय लोगों को दोनों युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। लोगों ने उन्हें घेरकर पूछा कि वे किस थाने से हैं और उनका पहचान पत्र दिखाने को कहा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शाहपुरा पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने खुद को कोहेफिजा थाना का पुलिसकर्मी बताया, लेकिन जांच में उनका दावा झूठा निकला।गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने इसे “प्रैंक” (मजाक) बताया, हालांकि पुलिस ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वसूली, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अब आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महाराजा अग्रसेन महिमा महोत्सव रचेगा सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का नया इतिहास सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, शराब के विवाद में हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार