भोपाल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार निवेश को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि टेलीकॉम सेक्टर में निवेश को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से गुरुवार को नई दिल्ली में भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते से प्रदेश में नए निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा और बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए दतिया में लगभग ₹11,500 करोड़ के निवेश से डिफेंस इंडस्ट्री स्थापित की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और प्रदेश को औद्योगिक रूप से अधिक समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य निवेश आकर्षित कर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने किया गुरु पूजन, दूध से अभिषेक और पुष्पवर्षा कर जताया सम्मान मध्यप्रदेश में बाघों की बढ़ती मौतें बनी चिंता का विषय, 2025 में टूटा रिकॉर्ड