इंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार इंदौर ग्रामीण पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का गुरुवार को साँवेर स्थित अंकुर रिहैब सेंटर में भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में जनजागरूकता, सहभागिता और सामूहिक संकल्प के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण, डीएसपी मुख्यालय उमाकांत चौधरी, एसडीओपी साँवेर देवेंद्र सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी साँवेर गिरीशंकर महोबिया, थाना प्रभारी क्षिप्रा, थाना प्रभारी खुडैल, अंकुर रिहैब सेंटर के संचालक सुरेश अग्रवाल, डॉ. अंकुर अग्रवाल, सेवानिवृत्त डीएसपी परिहार, छात्र-छात्राएं, उपचाराधीन व्यक्ति और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।पंद्रह दिवसीय अभियान के दौरान जिलेभर में बाइक रैली, मानव श्रृंखला, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ संवाद तथा स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से हजारों लोगों तक नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव का संदेश पहुंचाया गया।कार्यक्रम में पीएम श्री स्कूल एवं श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने नशामुक्ति पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को सराहना मिली।पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इससे बचाव के लिए जागरूकता, पारिवारिक सहयोग और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशामुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैप और प्रशस्ति सामग्री देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अभियान में सहयोग देने वाले संस्थानों और प्रतिभागियों की भी सराहना की गई।समापन समारोह में उपस्थित अधिकारियों, विद्यार्थियों, नागरिकों और उपचाराधीन व्यक्तियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुरू पूर्णिमा पर गौरीपुर के हनुमान मन्दिर में हुआ अखण्ड़ रामायण का पाठ अवैध वृद्धाश्रम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर आश्रम सील, संचालकों पर एफआईआर की तैयारी