इंदौर। प्रदीप चौधरी। वृद्धजनों के साथ एक नाबालिग द्वारा मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बाणगंगा स्थित प्रेमाश्रय वृद्ध आश्रम पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक जांच में आश्रम का संचालन बिना वैधानिक अनुमति के पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। साथ ही संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम मल्हारगंज, सामाजिक न्याय विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को सुरक्षित निकालकर मान्यता प्राप्त गणेश आश्रम, निराश्रित सेवाश्रम और आशा निलय में स्थानांतरित कराया।घटना में शामिल नाबालिग को आवश्यक संरक्षण और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द कर दिया गया है।प्रशासन की जांच में सामने आया कि प्रेमाश्रय वृद्ध आश्रम का संचालन बिना वैध अनुमति के किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने आश्रम को सील कर दिया। वहीं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आश्रम की संचालिका के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि नगर निगम की शासकीय भूमि पर बने भवन में आश्रम का संचालन किसके आदेश और अनुमति से किया जा रहा था।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वृद्धजनों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा मामले में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर ग्रामीण पुलिस के ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का भव्य समापन, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प एक माह तक भारी वाहनों का रहेगा डायवर्जन, श्रावण मास में ट्रैफिक व्यवस्था बदली