इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए गए “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No to Drugs)” अभियान का गुरुवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में भव्य समापन हुआ। समारोह के दौरान इंदौर ने जनभागीदारी के दम पर तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। अभियान के समापन अवसर पर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया। समारोह में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस अधिकारियों, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया, विद्यार्थियों और करीब 2500 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अभियान के दौरान शहरभर में 563 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 92 लाख से अधिक लोगों तक प्रत्यक्ष रूप से नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। वहीं सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए यह संदेश लगभग 13 करोड़ व्यूज़ तक पहुंच चुका है। अभियान के दौरान इंदौर ने तीन ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए। पहला, 8,534 नागरिकों द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला। दूसरा, इन्हीं 8,534 लोगों को पुलिस कमिश्नर द्वारा एक साथ नशे के विरुद्ध जागरूकता व्याख्यान देना। तीसरा, 1,75,451 नागरिकों द्वारा सामूहिक ई-शपथ लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना। इन उपलब्धियों के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नशामुक्ति विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। साथ ही पेंटिंग, निबंध, स्लोगन, रंगोली, शॉर्ट फिल्म और रील्स प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित अभियान में सहयोग देने वाले सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशामुक्त, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, संस्थाओं और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश: भोजशाला परिसर से सटी जमीन पर जुमे की नमाज की अनुमति गुरू पूर्णिमा पर गौरीपुर के हनुमान मन्दिर में हुआ अखण्ड़ रामायण का पाठ