– ट्रस्ट ने 5 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा कार्य कर मनाया स्थापना दिवस। सेवा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ पिछले 5 वर्षो में 433 सेवा प्रोजेक्ट द्वारा जरूरतमंदों लोगों को 53 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि से पहुॅचायी आर्थिक मद्द

– ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन प्रभु की रसोई के माध्यम से 175 जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन व नीरजा फुटपाठशाला के माध्यम से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 40 से 50 बच्चों को फ्री शिक्षा व फ्री भोजन की प्रदान की जा रही सेवा

फरीदाबाद, हरियाणा। सामाजिक सेवा, समर्पण और पारदर्शिता की मिसाल बन चुके जय गौतम चेरिटेबल ट्रस्ट, फरीदाबाद ने अपनी स्थापना के पाँच गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। 30 जुलाई 2021 से प्रारम्भ हुई सेवा-यात्रा के पाँचवें स्थापना दिवस पर ट्रस्ट ने जनसेवा के अपने संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक ने ट्रस्ट की स्थापना की प्रेरणा, उद्देश्यों और पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में जनसेवा के दौरान कुछ सेवाभावी साथियों के मन में यह विचार उत्पन्न हुआ कि नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को संगठित रूप देकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाई जाए। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए इंडियन बैंक के लगभग 10 से 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 30 जुलाई 2021 को जय गौतम चेरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद की स्थापना की। ट्रस्ट ने प्रारम्भ से ही चिकित्सा सहायता, शिक्षा और अन्नदान को अपनी प्रमुख सेवा-गतिविधियों के रूप में अपनाया। उन्होंने बताया कि स्थापना के बाद से ट्रस्ट निरंतर सेवा, समर्पण और पारदर्शिता के मार्ग पर अग्रसर है। इसकी निष्पक्ष एवं विश्वसनीय कार्यशैली से प्रभावित होकर समय-समय पर अनेक समाजसेवी नागरिक इससे जुड़े और आज ट्रस्ट के सदस्यों की संख्या बढ़कर 122 हो चुकी है। ट्रस्ट के संस्थापक ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद ट्रस्ट अब तक 433 सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुका है, जिनके माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों को 53 लाख 74 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ट्रस्ट का कोई भी पदाधिकारी या सदस्य किसी प्रकार का मानदेय अथवा वेतन प्राप्त नहीं करता। ट्रस्ट के सभी प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी खर्च स्वयं सदस्यगण वहन करते हैं, जिससे दानदाताओं द्वारा प्राप्त प्रत्येक सहयोग राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुँच सके। बताया कि ट्रस्ट की प्रमुख सेवा परियोजनाओं में प्रभु की रसोई विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इस सेवा के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 175 प्रभुजनों, महिलाओं एवं बच्चों को सम्मानपूर्वक और स्नेहपूर्वक निशुल्क भोजन कराया जाता है। यह सेवा जरूरतमंदों के लिए आशा और सहारे का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। बच्चों को राष्ट्र की सबसे मूल्यवान धरोहर मानते हुए ट्रस्ट द्वारा नीरजा फुटपाठशाला का भी संचालन किया जा रहा है। इस पाठशाला में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लगभग 40 से 50 बच्चों को सड़क किनारे निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही उन्हें दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है, ताकि शिक्षा के साथ उनका समुचित पोषण भी सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट वृद्धाश्रमों में सहयोग, अनाथ एवं असहाय कन्याओं के विवाह में सहभागिता, गौ-सेवा, घायल एवं निराश्रित पशुओं के उपचार सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट शीघ्र ही व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान भी प्रारम्भ करने जा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट ने अपने सेवाकार्यो की फोटो भी साझा की और अपने पाँच वर्षीय सेवा-सफर के इस महत्वपूर्ण अवसर पर ट्रस्ट परिवार ने सभी सदस्यों, सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी जनसहयोग और सेवा-समर्पण की यही भावना समाज के अधिकाधिक वंचित एवं जरूरतमंद लोगों तक राहत, विश्वास और नई आशा का संदेश पहुँचाती रहेगी। ट्रस्ट ने समाज के सेवाभावी नागरिकों से भी इस पावन सेवा-अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। कहा कि इच्छुक व्यक्ति ट्रस्ट की गतिविधियों एवं सदस्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9990127527 पर संपर्क कर सकते हैं।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NEWS NATIONAL WORLD (NNW NEWS) / NNW TV NEWS NATIONAL WORLD (NNW NEWS) is a trusted digital media group and online Hindi news portal providing the latest breaking news and updates from India and around the world. Our coverage includes Politics, Crime, Public Issues, Sports, Entertainment, Bollywood, Business, Lifestyle, Art & Culture, Tourism, Social Affairs, and more. Our mission is to deliver accurate, reliable, and impactful journalism while keeping our audience informed about important developments at local, national, and international levels. "NEWS NATIONAL WORLD – Trusted Digital Media for Accurate News & Meaningful Stories." -- Management & Editorial Team -- Managing Director (MD) Ankul Pratap Singh Baghel Mobile: +91 85168 70370 // Editor Gaurav Jain (Indore) Mobile: +91 98276 74717 // Associate Editor Aamir Khan Mobile: +91 90099 11100 // Divisional Bureau Chief (Indore) Pradeep Chaudhary Mobile: +91 94250 52518 // Rewa Editor Kushmendra Singh Mobile: +91 94247 01399 // Join NEWS NATIONAL WORLD Share local news, public issues, social activities, events, sports updates, and important information from your area with us. For News Coverage, Advertising & Business Inquiries: Mobile: +91 85168 70370 Email: allindiamedia12340@gmail.com Follow and join the NEWS NATIONAL WORLD (PVT. LTD.) WhatsApp Channel for fast, reliable, and authentic news updates. NNW TV | NNW NEWS

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading