संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जिले में अपराधी हुए बेलगाम

रीवा।  रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति विहार कॉलोनी में बीती रात्रि करीब 8:30 बजे हुई दर्दनाक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक अमित कोल रोजाना की तरह घर के बाहर टहल रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। चाकू से किए गए हमले में अमित कोल गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो अमित कोल लहूलुहान हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमित कोल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और शांति विहार कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया।
परिजनों के अनुसार अमित कोल कांग्रेस पार्टी के कोल समाज के अध्यक्ष थे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी से वार्ड नंबर-4 के पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुके थे।

बताया जा रहा है कि अमित कोल के पिता प्रकाशचंद अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं, जो 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे। घर में रिटायरमेंट की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
घटना को लेकर रीवा एसपी गुरुकरण सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading