FMCG, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्रांडेड कपड़े और पैसेंजर वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत, बढ़ी इनपुट कॉस्ट बनी वजह नई दिल्ली। अगस्त की शुरुआत आम उपभोक्ताओं के लिए महंगाई का नया दौर लेकर आ सकती है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले एफएमसीजी उत्पादों, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्रांडेड कपड़ों और पैसेंजर कारों की कीमतों में बढ़ोतरी के आसार हैं। कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल, शिपिंग और आयात लागत में वृद्धि के कारण अब बढ़ी हुई लागत का असर उपभोक्ताओं पर पड़ना तय है। जानकारी के अनुसार, पैक्ड चाय, हेयर ऑयल और अन्य एफएमसीजी उत्पादों के दाम 4 से 8 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। वहीं टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेव समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की कीमतों में 4 से 6 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। नए सीजन के साथ ब्रांडेड कपड़ों की कीमतों में भी करीब 8 प्रतिशत तक इजाफा होने की संभावना है। ऑटो सेक्टर में भी उपभोक्ताओं को झटका लग सकता है। कई प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों ने अगस्त से कारों की कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए हैं। कुछ मॉडलों में कीमतें ₹30,000 तक बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इसके अलावा शिपिंग खर्च में बढ़ोतरी, कच्चे माल और पैकेजिंग सामग्री की महंगाई तथा रुपये में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनियों की लागत बढ़ी है। यही वजह है कि कंपनियां अब इनपुट कॉस्ट का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं। यदि आप नई कार, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान या अन्य बड़े उपभोक्ता उत्पाद खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अगस्त से पहले खरीदारी करना अपेक्षाकृत फायदेमंद हो सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीमांकन आदेश के बावजूद पटवारी आरआई नही कर रहे सीमांकन, पीड़ित किसान ने कलेक्ट्रट रीवा से लगाई गुहार देश-प्रदेश की बड़ी खबरें: असम में बाढ़ से तबाही, राम मंदिर दान विवाद पर SIT, NEET प्रदर्शन में कार्रवाई, MP की CAG रिपोर्ट में खुलासे