इंदौर।पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत थाना अन्नपूर्णा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी भी जब्त की गई है। बरामद मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत करीब 2.60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता के मार्गदर्शन में थाना अन्नपूर्णा की टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर केसरबाग रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण उर्फ सर्वेश यादव (20) निवासी गाया कॉलोनी, केसरबाग रोड तथा अथर्व उर्फ किसु यादव निवासी गोया कॉलोनी, केसरबाग रोड के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना अन्नपूर्णा में अपराध क्रमांक 334/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में थाना प्रभारी हित गोपाल यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अमरकस टोप्पो तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन परिवर्तन पैनल के नवनिर्वाचित सदस्यों का सहस्त्रार्जुन अधिवक्ता संघ ने किया सम्मान ‘विरोध करने पर स्टूडेंट्स जेल भेज दिए जाते हैं’: देश में घटती असहमति की जगह पर बोले जस्टिस उज्ज्वल भुयन