इंदौर। सहस्त्रार्जुन अधिवक्ता संघ द्वारा चौकसे समाज सेवा मंडल के हाल ही में संपन्न चुनाव में विजयी हुए परिवर्तन पैनल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। बताया गया कि इंदौर में करीब 40 वर्ष बाद समाज सेवा मंडल के चुनाव हुए, जिनमें मतदाताओं ने परिवर्तन पैनल को चुना।कार्यक्रम का संचालन संघ के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट आशीष जायसवाल ने किया। संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश जायसवाल ने सहस्त्रार्जुन अधिवक्ता संघ के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर एडवोकेट पंकज जायसवाल, एडवोकेट योगेश जायसवाल, एडवोकेट मनीष जायसवाल, एडवोकेट दिनेश चौकसे, एडवोकेट चंद्रकांत चौकसे, एडवोकेट रवि चौकसे, एडवोकेट भुनेश्वरी जायसवाल और एडवोकेट धीरज मोहनिया सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।संचालक मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद चौकसे, उपाध्यक्ष राजेश चौकसे, सचिव राजेंद्र चौकसे, कोषाध्यक्ष हेतराम चौकसे, संरक्षक विनोद चौकसे तथा संचालक अंकित चौकसे, बालकृष्ण चौकसे और रामदास चौकसे ने सहस्त्रार्जुन अधिवक्ता संघ का स्वागत समारोह आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के विकास और सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।कार्यक्रम में सिंघम पत्रिका के संपादक दीपक चौकसे ने भी अपने विचार रखे। अंत में खगेंद्र जायसवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नई दिल्ली में यू टेलेंट इंडस्ट्री ने किया पंजाबी सिंगिंग शो ‘पंजाब’ का भव्य आयोजन अन्नपूर्णा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार