इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 927 पेटी (11,124 लीटर) अवैध शराब, एक ट्रक और एक कार सहित करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कनाड़िया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यूपी नंबर का एक ट्रक बायपास मार्ग से अवैध शराब लेकर गुजरने वाला है। पुलिस ने एचआर रिसोर्ट के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें 912 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए राऊ क्षेत्र से एक ह्युंडई एक्सेंट कार में 15 पेटी अवैध शराब के साथ तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से आबकारी और धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सहर्ष यादव, थाना स्टाफ और साइबर सेल जोन-2 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्री शनि धाम खाटू श्याम मंदिर टटीरी में हुआ श्याम कीर्तन का भव्य आयोजन दुनिया भर में उभर रही Gen-Z की ताकत, कई देशों में आंदोलनों ने बदली सियासी तस्वीर