शिमला/लाहौल-स्पीति।हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पांगी-उदयपुर मार्ग पर कुडू नाला के पास पहाड़ी से विशाल चट्टानें गिरने से टाटा सूमो टैक्सी मलबे में दब गई। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुटे हैं।पुलिस के अनुसार, टैक्सी कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी। वाहन में सवार अधिकांश यात्री चंबा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। कुडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर वाहन पर गिर गया, जिससे टैक्सी पूरी तरह मलबे में दब गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।जानकारी के मुताबिक, उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। सड़क बहाल होने के बाद यात्री शुक्रवार को अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। मलबा हटाकर अन्य लोगों की तलाश का कार्य जारी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप से चल रहा था एमडी ड्रग्स का नेटवर्क, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार “एक आंख की रोशनी गई, लेकिन सरकार सच से आंखें मूंद रही है” — घायल युवक के साथ राहुल गांधी का सरकार पर हमला