इंदौर। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य के लिए इंदौर पुलिस के 29 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक सम्मान समारोह में विभिन्न मामलों के सफल खुलासे, मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी, अंधे कत्ल का पर्दाफाश, अपराधों की जांच और बेहतर यातायात प्रबंधन में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा मिलता है।इधर, पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में 79 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पारिवारिक विवाद, जमीन और मकान संबंधी धोखाधड़ी, वित्तीय ठगी, वेतन भुगतान, ब्लैकमेलिंग, महिला अपराध और अन्य पुलिस संबंधी मामलों की शिकायतें शामिल रहीं। पुलिस कमिश्नर ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए तथा आमजन को न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 16 रेलवे स्टेशनों पर बनी मानव श्रृंखला, 4 हजार से अधिक लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प प्रधानमंत्री आवास पर 100 सांसदों का घेराव, राहुल गांधी हिरासत में