इंदौर। प्रदीप चौधरी। नगर निगम के चर्चित नामांतरण घोटाले में पहली बड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए राजस्व उपायुक्त केशव सगर को राजस्व विभाग से हटाकर स्थापना एवं स्टोर शाखा में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह गरिमा पाटीदार को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे घोटाले से जुड़े मामले में प्रशासन की पहली महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नामांतरण घोटाले की जांच जारी है और अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट तथा उसके आधार पर होने वाली अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री को भेंट की गई ‘अटकन चटकन सशक्त बचपन’ कॉमिक्स, बड़वानी पुलिस की पहल की सराहना पदोन्नति आदेश संबंधी प्रमुख जानकारी