भोपाल। प्रदीप चौधरी। बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़वानी पुलिस द्वारा तैयार की गई ‘अटकन चटकन सशक्त बचपन’ एवं ‘अटकन चटकन 2.0’ कॉमिक्स मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की गई। यह कॉमिक्स भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में तैयार की गई यह कॉमिक्स पुलिस डायरी की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इसमें बच्चों को सरल भाषा और आकर्षक चित्रों के माध्यम से गुड टच-बैड टच, आत्मसुरक्षा और जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी गई है। बढ़ते डिजिटल प्रभाव को देखते हुए कॉमिक्स की कहानियों पर आधारित एक एनिमेशन फिल्म भी तैयार की गई है, जिससे बच्चों तक सुरक्षा संबंधी संदेश और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। इस पहल की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सराहना करते हुए इसे बाल सुरक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव और अनुकरणीय प्रयास बताया तथा बड़वानी पुलिस की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हिन्दुओं की किस्में – बकौल आरएसएस मुखिया नामांतरण घोटाले में पहली बड़ी विभागीय कार्रवाई, राजस्व उपायुक्त बदले