महिदपुर (उज्जैन)। महिदपुर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 3,420 रुपये नकद और 52-52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह तथा एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के निर्देशन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने मैला ग्राउंड ईंट भट्टे के पीछे दबिश देकर इमरान शाह, मोहम्मद इशाक और सलीम शाह को जुआ खेलते हुए पकड़ा। उनके कब्जे से 670 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए। इस मामले में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस ने स्नेह श्री गार्डन के सामने जंगल क्षेत्र में दबिश देकर साबिर खान, सलीम खान, मोहम्मद सलीम और रफीक खान को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 2,750 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए। इस मामले में भी जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सुखसेन अरियाम सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ड्रग्स-सट्टा-भूमाफिया सिंडिकेट में नया खुलासा: डॉक्टर की पूछताछ के बाद थाने से फरार हुआ कॉलोनाइजर सुमित मंत्री इंदौर में अंधे कत्ल का खुलासा: नशे की लत में सगे भतीजे ने की ताऊ की हत्या