इंदौर। प्रदीप चौधरी। चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए मृतक के सगे भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नशे की लत और पैसों की जरूरत के चलते अपने ही ताऊ की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने घटना को लूट का रूप देने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस के मुताबिक राजनगर निवासी 50 वर्षीय कमल राजेश कुमावत की घर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के दौरान संदेह मृतक के 19 वर्षीय भतीजे चेतन कुमावत पर गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ब्राउन शुगर के नशे का आदी है। उसने अपने ताऊ से पैसों की मांग की थी, लेकिन मना करने और पारिवारिक विवाद से नाराज होकर देर रात रसोई से चाकू उठाया और उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।हत्या के बाद आरोपी ने अलमारी में नकदी तलाशने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं मिले। इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से खून से दीवार पर निशान बनाए और घटनास्थल को लूट जैसा दिखाने का प्रयास किया। वारदात के बाद खून से सने कपड़े फेंककर हाथ-पैर धोए और अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह उसने सामान्य तरीके से शोर मचाकर लोगों को बुलाया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।हालांकि पुलिस की गहन जांच में उसकी पूरी साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिदपुर पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते जब्त नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा: 313 छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट जब्त, कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तार