नई दिल्ली। शिक्षा व्यवस्था और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्ष ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लगातार पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। विपक्ष ने दावा किया कि देशभर में 152 पेपर लीक की घटनाओं से 7.5 करोड़ छात्रों को नुकसान हुआ है। साथ ही आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली और सरकार ने भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।विपक्ष का यह भी आरोप है कि जब छात्र शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे तो उनके साथ सख्ती बरती गई। प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, हिरासत और बल प्रयोग को लेकर भी सरकार को घेरा गया।विपक्ष ने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करने, पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से SIT गठन के दिए निर्देश आय से 258 प्रतिशत अधिक संपत्ति मामले में अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा