नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सरकार को नए सिरे से विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ एवं अनुभवी आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में नई एसआईटी बनाई जाए, ताकि जांच तार्किक और निर्णायक परिणाम तक पहुंच सके।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक निर्देश लेकर अगली सुनवाई में नए एसआईटी प्रमुख का नाम प्रस्तुत किया जाए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को निर्धारित की है।सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि यह एक आपराधिक मामला है और न्यायालय का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी भेदभाव के पूरी हो।सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सरकार की ओर से स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि नई एसआईटी का गठन शीघ्र किया जाए और जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाए, ताकि पूरे मामले का निष्पक्ष खुलासा हो सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन समयबद्ध होगी निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया शिक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर विपक्ष का हमला