सोलर पैनल की फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगी थी 80 हजार रुपये की रिश्वत, लोकायुक्त ने बिछाया जालइंदौर, 18 जुलाई। प्रदीप चौधरी। लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (मप्रपक्षेविविकं) के सुखलिया जोन में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।लोकायुक्त पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता शिवप्रकाश बसवाल, जो बिल्डर एवं होटल व्यवसायी हैं, ने 17 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अंबे नगर स्थित जीआर-7 होटल की इमारत पर सोलर पैनल लगाने संबंधी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में कनिष्ठ यंत्री द्वारा 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।शिकायत का सत्यापन कराने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय के निर्देशन और निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। शनिवार को आरोपी को उसके कार्यालय में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।यह कार्रवाई लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई।लोकायुक्त पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल लोकायुक्त कार्यालय को दें, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर उठा सवाल, शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा पर छिड़ी बहस तकनीकी हार, लेकिन जनता का भरोसा बरकरार? राजनीतिक भविष्य पर छिड़ी बहस