अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल क्षेत्र में शनिवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।जानकारी के अनुसार, यह अवैध पटाखा फैक्ट्री रामोल-गतराड रोड पर आरएएफ कैंप के पीछे संचालित हो रही थी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और कई श्रमिक मलबे में दब गए। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए, जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया। घायलों को एलजी अस्पताल और असरवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।धमाके की आवाज सुनते ही पास स्थित आरएएफ कैंप के जवान सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड के आने से पहले मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। बाद में दमकल की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल क्षेत्र में कूलिंग और मलबा हटाने का कार्य जारी है।हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।पुलिस और प्रशासन ने विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी। प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि बिना अनुमति फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महाराष्ट्र जा रहा चावल से भरा ट्रक लूटा, बालाघाट में खाली वाहन बरामद; चालक पर हमला, तीन उंगलियां काटने का आरोप मंच से कैलाश विजयवर्गीय का बेबाक बयान, कहा— ‘जो करता हूं, मुंह पर करता हूं’