बिना नंबर की पिकअप से हो रही थी तस्करी, 5.03 लाख रुपये का माल जब्तउज्जैन। महिदपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की पिकअप वाहन से 30 लीटर अवैध जहरीली शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह और एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रसूलपुरा फंटे से एक बिना नंबर की पिकअप वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 30 लीटर अवैध जहरीली शराब बरामद हुई।पुलिस ने मौके से सुरेश गायरी (30), निवासी खासपुरा, थाना आलोट, जिला रतलाम तथा धीरब कंजर (22), निवासी अरनिया डेरा, थाना गंगधार, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ महिदपुर थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर अवैध जहरीली शराब और एक बिना नंबर की पिकअप वाहन जब्त की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अब आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खजाने के अंधविश्वास में पिता ने ली मासूम बेटी की जान नफरती भाषण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा की मांग की वृंदा करात ने