भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात, हत्या के बाद शव खेत में दफनाया; पिता गिरफ्तार, दो आरोपी फरारभोपाल। राजधानी भोपाल में अंधविश्वास की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां जमीन में गड़े सोना-चांदी के कथित खजाने की चाह में एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले बेटी की डंडे से बेरहमी से पिटाई की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया।जानकारी के अनुसार, बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट 3 अप्रैल 2026 को सूखीसेवनिया थाना में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान 7 मई को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में मानव कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी पिता को गंजबासौदा से गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने जमीन में गड़े खजाने को पाने के अंधविश्वास के चलते बेटी की बलि देने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर पुलिस के पदोन्नत अधिकारियों को पहनाए स्टार महिदपुर पुलिस ने 30 लीटर अवैध जहरीली शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार