उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बोले- संगठन का फैसला सर्वोपरि, जीतू पटवारी ने भाजपा की हार का किया दावाभोपाल/दतिया। प्रदीप चौधरी। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने स्पष्ट कहा कि दतिया विधानसभा चुनाव को लेकर लिया गया निर्णय भारतीय जनता पार्टी का निर्णय है और सभी कार्यकर्ता इसे शिरोधार्य करेंगे। जगदीश देवड़ा ने कहा कि संगठन उनके लिए सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का कोई विषय है, तो उसका समाधान पार्टी स्तर पर बैठकर किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और संगठन की मर्यादा का पालन करने की अपील भी की। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि दतिया में भाजपा चुनाव हारने जा रही है और कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को साजिश के तहत हटाया गया था और अब दतिया की जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।दतिया उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी से चुनावी माहौल और अधिक गर्माता नजर आ रहा है। वही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपना बयान जारी किया… Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा महिला मोर्चा ने 22 जिला अध्यक्षों की नई नियुक्तियों की घोषणा की अवैध वसूली के मामले में 4 माह से फरार बदमाश गिरफ्तार, खुद को बताता था ‘महिदपुर का किंग’