विशेष अभियान में फिटनेस, बीमा और सुरक्षा मानकों की जांच, नियमों के उल्लंघन पर कई वाहनों पर कार्रवाईबालाघाट। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर बालाघाट पुलिस द्वारा जिलेभर में 8 से 17 जुलाई तक 10 दिवसीय विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्कूल बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों की सुरक्षा और वैधानिक दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा बच्चों की अनुपस्थिति में स्कूल परिसरों और मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तथा पुलिस सत्यापन की बारीकी से पड़ताल की गई।अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर 27 विद्यालय प्रबंधनों को नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा बिना फिटनेस के संचालित हो रहे 4 वाहनों, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्र के बिना चल रहे 6 वाहनों तथा बिना बीमा के संचालित 2 वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।बालाघाट पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों, वाहन चालकों और अभिभावकों से सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 24 घंटे खुलने वाली वैष्णो फ्रूट्स कम्पनी पर श्रम विभाग का हंटर, प्रशासनिक कार्रवाई शुरू ई-रिक्शा नीति पर उठे सवाल: स्वच्छ परिवहन के साथ सुरक्षित और जवाबदेह व्यवस्था भी जरूरी