इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ग्वालियर निवासी एक युवक की जान चली गई। युवक चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हर्ष गुप्ता, निवासी सुनार मोहल्ला, ग्वालियर के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 9:30 बजे ग्वालियर से आई ओवरनाइट एक्सप्रेस से इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर उतरा था। इसके बाद उसे रतलाम जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 से डेमू ट्रेन पकड़नी थी।जानकारी के अनुसार हर्ष प्लेटफॉर्म नंबर-4 से प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्टेशन स्टाफ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंदौर में रहने वाले युवक के रिश्तेदार भी स्टेशन पहुंच गए, जबकि ग्वालियर स्थित परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन छूटने के डर से कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एसआईआर : कमजोर पर वार! निजी कंपनी की कर्मचारी का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन