बाणगंगा पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल-लैपटॉप जब्त, हर पहलू से हो रही पड़तालइंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत 22 वर्षीय युवती का अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मामले के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आयुषी ठक्कर (22) के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थी, जिसका कार्यालय इंदौर में संचालित होता है। आयुषी बाणगंगा क्षेत्र स्थित अपने घर में माता-पिता, भाई और बहन के साथ रहती थी। शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर बाणगंगा थाना पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। साथ ही परिजनों एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवती के निधन के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में युवक की मौत, इंदौर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा 11 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार