इंदौर। खजराना पुलिस की कार्रवाई, 110 ग्राम मादक पदार्थ व मोबाइल जब्त, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरूप्रदीप चौधरी। इंदौर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ब्राउन शुगर की खेप लेकर इंदौर आया है। सूचना के आधार पर खजराना थाना पुलिस ने वाघेला गार्डन के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक रामकिशन उर्फ रामनिवास गोस्वामी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 110 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के कटिया गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस अब एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले की फॉरवर्ड और बैकवर्ड ट्रैकिंग कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निजी कंपनी की कर्मचारी का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन रीवा-सतना में 859 टन गेहूं गायब होने का आरोप, ईओडब्ल्यू से जांच की मांग