इंदौर। इंदौर पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई के तहत थाना खजराना पुलिस ने 11 लाख रुपये मूल्य की 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मंदसौर के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसा कमाने के लालच में सस्ते दामों पर ब्राउन शुगर खरीदकर महंगे दामों में बेचने का कारोबार करता था।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह एवं एसीपी खजराना आशीष पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।इसी अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर वाघेला गार्डन के पास बायपास क्षेत्र में घेराबंदी की गई। यहां एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 110 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामकिशन उर्फ रामनिवास गिरी गोस्वामी (28) निवासी ग्राम काटिया, जिला मंदसौर बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर का आदी है और नशे की लत पूरी करने के साथ अधिक मुनाफा कमाने के लिए मंदसौर के कोटड़ी क्षेत्र से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में सप्लाई करता था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 11 लाख रुपये मूल्य की 110 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 15 हजार रुपये कीमत का एक वीवो मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 547/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।पुलिस आरोपी से रिमांड पर पूछताछ कर रही है ताकि ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन, स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सामने आने वाले अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि थाना खजराना द्वारा वर्ष 2025 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 50 से अधिक प्रकरण दर्ज कर नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा चुकी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर ड्रग्स केस में सियासी संग्राम, नाना पटवारी का बड़ा कबूलनामा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल राजनैतिक व्यंग्य-समागम