भोपाल/दतिया।दतिया उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी, डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर विरोध तेजप्रदीप चौधरी। दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को बैंक फ्रॉड मामले में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी है, जिससे उन्हें सुनाई गई तीन वर्ष की सजा बरकरार रहेगी। इसी सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। इधर, दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आशुतोष तिवारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को अपना अभिभावक बताते हुए उनके मार्गदर्शन में चुनाव लड़ने की बात कही।वहीं, भाजपा द्वारा डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट नहीं दिए जाने से दतिया में कार्यकर्ताओं का विरोध भी देखने को मिला। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर नाराजगी जताई। विरोध के चलते दतिया शहर के कई बाजार भी बंद रहे।इस घटनाक्रम पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने भाजपा पर तंज कसते हुए टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा-सतना में 859 टन गेहूं गायब होने का आरोप, ईओडब्ल्यू से जांच की मांग शिशुकुंज स्कूल फूड पॉइजनिंग केस: 3 हफ्ते बाद भी नहीं आई जांच रिपोर्ट, 9 करोड़ की इंदौर लैब अब भी बेकार