इंदौर। प्रदीप चौधरी। करीब आठ वर्ष पुराने चर्चित खुशी कुलवाल प्रकरण में इंदौर पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई जांच के आधार पर की गई है। जीतू पटवारी जी के आदतन अपराधी भाई नाना पटवारी को बचा रही है काँग्रेस ।डॉ गुलरेज़ शेख,प्रवक्ता, भाजपा इस प्रकार का मैसेज भी चल रहा । डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि नाना पटवारी की गिरफ्तारी ड्रग पेडलर की निशानदेही के आधार पर की गई है। इस मामले में दो ड्रग पेडलरों को भी गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की जांच जारी है। वहीं गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके भाई को बिना पूर्व सूचना हिरासत में लिया गया और इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि सरकार विरोधियों को दबाने के लिए कानून का इस्तेमाल कर रही है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी सोशल मीडिया पर पुलिस से परिवार को सूचना देने जैसी कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि खुशी कुलवाल प्रकरण उस समय भी काफी चर्चाओं में रहा था और जांच के दौरान कई नाम सामने आए थे। अब इस मामले में हुई नई कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह प्रकरण सुर्खियों में आ गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला आरक्षक और परिजनों पर धमकाने के आरोप, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश 15 दिनों से रूपौली का शासकीय आयुष होम्योपैथी औषधालय बना शो पीस, इलाज के लिए भटक रहे मरीज
You must be logged in to post a comment.