इंदौर। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इंदौर ने पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “Safe Click 2.0” साइबर जागरूकता अभियान का समापन रेलवे स्टेशनों पर हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया। अभियान के 15वें एवं अंतिम दिन यात्रियों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जीआरपी अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेल यात्रियों को ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी यूपीआई भुगतान, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं, सोशल मीडिया ठगी और संदिग्ध लिंक से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के जरिए वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरण प्रस्तुत कर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया गया।साइबर सुरक्षा हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में यात्रियों और नागरिकों ने भाग लेकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। जीआरपी ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।15 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान जीआरपी इंदौर ने रेलवे स्टेशनों पर रैली, जनसंवाद, उद्घोषणाएं, पंपलेट वितरण, क्विज प्रतियोगिताएं, शपथ, हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों यात्रियों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की जरूरत बताया।जीआरपी इंदौर ने नागरिकों से अपील की कि डिजिटल दुनिया में हर क्लिक सोच-समझकर करें और किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और जलभराव की समस्या को लेकर निकले प्रदर्शनकारियो को पुलिस ने रोका। ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का भव्य समापन, इंदौर पुलिस ने 80 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश