इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 15 दिवसीय “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान का बुधवार को अभय प्रशाल में भव्य समापन किया गया। अभियान के दौरान ऑफलाइन और डिजिटल माध्यमों से 80 लाख से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। समारोह में साइबर हैकेथॉन के विजेताओं, सहयोगी संस्थाओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) मीना चौहान, सभी पुलिस उपायुक्त, वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यार्थी और नागरिकों सहित करीब तीन हजार लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) मीना चौहान द्वारा अभियान की उपलब्धियों और 15 दिनों के दौरान आयोजित गतिविधियों की जानकारी साझा करने के साथ हुई। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, कॉलोनियों, बस्तियों, बैंकों, होटल-रेस्टोरेंट, मॉल, बाजार, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक, रैली, साइबर सुरक्षा रथ, पोस्टर, पंपलेट, डिजिटल स्क्रीन, सोशल मीडिया, मैराथन और साइबर हैकेथॉन जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी माध्यम है।अभियान के दौरान इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने 307 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें 275 से अधिक ऑफलाइन कार्यक्रमों के माध्यम से 5 लाख से अधिक नागरिकों को सीधे जागरूक किया गया, जबकि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए 75 लाख से अधिक लोगों तक “सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन” का संदेश पहुंचाया गया।समारोह में साइबर हैकेथॉन के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने वाली संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन साइबर सुरक्षा की सामूहिक शपथ और डिजिटल रूप से सुरक्षित समाज के संकल्प के साथ हुआ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेफ क्लिक 2.0 अभियान का समापन, जीआरपी इंदौर ने नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक पासपोर्ट सत्यापन को और प्रभावी बनाने इंदौर में संभाग स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित