इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी ‘Safe Click 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान के 13वें दिन रविवार को शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इंदौर ने रेलवे स्टेशनों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर कुलियों, वेंडरों, रेल यात्रियों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।जीआरपी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों से संवाद करते हुए ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी यूपीआई भुगतान, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी केवाईसी अपडेट, सोशल मीडिया ठगी, डीपफेक वीडियो, फर्जी निवेश योजनाओं और संदिग्ध लिंक व मोबाइल एप के जरिए होने वाली साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी। लोगों को सलाह दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम विवरण या यूपीआई पिन साझा न करें तथा डिजिटल भुगतान की पुष्टि केवल बैंक खाते में राशि प्राप्त होने के बाद ही करें।अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों पर साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचा।जीआरपी ने नागरिकों को बताया कि साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।जीआरपी इंदौर के अनुसार रेलवे स्टेशनों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने-जाने वाले यात्रियों के बीच चलाया गया यह अभियान प्रभावी रहा। कुलियों, वेंडरों और यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। जीआरपी ने आमजन से अपील की कि डिजिटल दुनिया में हर क्लिक सोच-समझकर करें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर के 5 थानों में शुरू हुई ECIT साइबर हेल्प डेस्क, अब थाना स्तर पर मिलेगी साइबर फ्रॉड पीड़ितों को त्वरित सहायता सांदीपनि विद्यालय में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के गुर सिखाए