बालाघाट। मध्यप्रदेश पुलिस के ‘Safe Click 2.0’ अभियान के तहत बालाघाट के सांदीपनि विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (बालाघाट जोन) ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा एवं डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा प्रतिष्ठा राठौर ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी।अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, फर्जी प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, फिशिंग लिंक, ओटीपी, सीवीवी, एटीएम पिन और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक से सतर्क रहने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, CEIR Portal एवं GRM Portal के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।इस दौरान साइबर सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और व्यावहारिक तरीके से समाधान किया।अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और मित्रों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी का साइबर सुरक्षा अभियान, हजारों यात्रियों को किया जागरूक डा दिनेश बंसल के भाई महेश कुमार बंसल को श्रद्धांललि देने उमड़ा जनसैलाब